कर्ज के बोझ से किसान ने की आत्म हत्या
अमेठी से दिनेश तिवारी
शुक्ल बाजार अमेठी
गयास पुर निवासी एक अधेड़ किसान कर्ज में इस कदर डूब गया की मौत को गले लगा लिया थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी नीरज श्रीवास्तव उम्र 45 वर्ष का शव शनिवार को गांव के नीम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला जब सुबह परिजनों ने शव को पेड़ से लटकता देखा तो मृतक के भाई पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई नीरज श्रीवास्तव खेती करते थे परिवार में पत्नी रेखा दो बेटियां मृतक के भाई पंकज ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा जैनबगंज से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख 62 हजार रुपए कर्ज लिया था
