तालाब में मिला वृद्ध का शव,पुलिस ने भेजा पीएम हेतु
मृतक हरिश्चंद्र यादव का फाइल फोटो।
शुकुल बाजार अमेठी स्थानीय थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास तालाब में वृद्ध का शव मिला। वृद्ध एक दिन पूर्व मवेशी चराने के लिए निकला था। तालाब की रखवाली करने वाले किसान की पत्नी तालाब में शव देखा। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजकर और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है
थाना क्षेत्र की तेंदुआ गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (65) खेती कर परिवार का गुजारा करता था।गुरुवार को वह भैंस चराने के लिए घर से निकला था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि भैंस घर वापस चली गई।।देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार की दोपहर तालाब की रखवाली करने गए दिनेश गोड़िया की पत्नी तालाब में हरिश्चंद्र यादव का शव देखा। उसकी सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए और पुलिस को सूचना दी।मौके पर एसआई इन्द्रेश कुमार और आरक्षी अतुल सिंह पहुंचे जिन्होंने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध का शव पीएम हेतु भेजा जा रहा है।मृतक के परिजनों द्वारा कोई आशंका नहीं व्यक्त गई है ।पीएम रिपोर्ट आने पर अध्ययन कार्यवाही की जाएगी।
जांच पड़ताल करती पुलिस
मृतक हरिश्चंद्र यादव की फाइल फोटो
