स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक जांच टीम ने ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
शुकुल बाजार अमेठी
थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बीते बुधवार की रात दो घरों का दरवाजा व खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जेवर, नकदी व कपड़ा आदि चुरा लिया। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक जांच टीम ने ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पीड़ितों की तहरीर पर मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है
पहली घटना थाना क्षेत्र के नया का पुरवा गांव में घटित हुई ।यहां के रहने वाले डॉ रमेश चंद्र रावत उनकी पत्नी डॉक्टर आरती रावत जो लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।जिनके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया । डॉ रमेश चंद्र के पिता रामनारायण ने स्थानीय पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुध वार की रात वे परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। छत के रास्ते फांद कर घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर जेवर नकदी कीमती कपड़े चोरी कर ले गए हैं चोरी किए गए सामान की सूची तैयार कर बाद में उपलब्ध कराने की बात कही गई है ।इतना ही नहीं चोरों ने पड़ोस के गांव पूरे शुक्लन बाहरपुर के रामेश्वर यादव घर को भी निशाना बनाया छत के रास्ते कमरे के घुसे चोरों ने 50 हजार की लागत की पचास लीटर पिपरमिंट का तेल व संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखें जेवर, कपड़े व कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जगने पर घर वालों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह, सचिन चौकी इंचार्ज अभिनेश कुमार स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने गांव में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:
अमेठी
