बिलग्राम व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार बाथम द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया
बिलग्राम हरदोई के उपनिरीक्षक संजय सिंह को लाइन हाजिर होने पर थाना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
बिलग्राम कोतवाली के कस्बा इंचार्ज लाइन हाजिर होने के बाद थाना कोतवाली परिसर में संजय सिंह का पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर शॉल उड़ाकर फूल मालाओं के साथ विदाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा पुलिस की नौकरी में स्थानांतरण व लाइन एक आम प्रक्रिया है उन्होंने उपनिरीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय के कार्यकाल में उप निरीक्षकों ने हमारा पूर्ण सहयोग किया तथा नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हुए कानून का राज कायम करने में पुलिस प्रशासन की मदद की उन्होंने उपनिरीक्षकों को माल्यार्पण करते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी में आना जाना लगा रहता है आप अपनी सकारात्मक सोच से जनता के हितों में कार्य करते हुए गरीब असहाय लोगों की मदद कर न्याय करें व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें।कस्बा इंचार्ज के पद पर रहते हुए यदि मुझे से कोई त्रुटि हुई है तो उसके लिए मुझे खेद है मैंने हमेशा नगर व पुलिस के सम्मान तथा हितों के लिए कार्य किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा बिलग्राम की जनता ने मुझे हमेशा सहयोग दिया तथा हमारे सीनियर अधिकारियों ने सही दिशा निर्देश देते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी जिसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा उन्होंने कहा मेरी प्राथमिकता हमेशा से गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाने की रही है । इसी अवधारणा के साथ में आगे भी कार्य करता रहूंगा।कुछ लोग नाराज भी हो जाते कुछ करीब भी वही व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार बाथम द्वारा सभी व्यापारियों के साथ पहुंचकर उपनिरीक्षक संजय सिंह के विदाई पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गोपाल कपूर ने भी माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की कौशलेंद्र सिंह गुड्डा स्मृति चिन्ह भेंट किया सभासद अबरार हुसैन उर्फ पप्पू ने उपनिरीक्षक संजय सिंह को स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर विदाई दी इस मौके पर व्यापारी पत्रकार बंधुओं ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर माला बनाकर विदाई दी कौशलेंद्र सिंह गुड्डा ने बताया है कि कोतवाली बिलग्राम में उपनिरीक्षको का आना-जाना भविष्य में लगा रहेगा लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दिल में समा जाते हैं जहां भी रहेंगे संजय सिंह दिल मे रहेंगे अच्छा कार्य के लिए हमेशा जाने जाएंगे कि बिलग्राम कस्बा में पुलिस विभाग में एक संजय
सिंहभी थे।इस मौके पर प्रदेश सचिव अफसर अली नगर अध्यक्ष सईद अहमद दिलशाद अहमद रिंकू सभासद बबलू गुप्ता अखिल कपूर सानू खान रौशन पुर कस्बा इंचार्ज अबरार हुसैन सुधीर कुमार शुक्ला ,उपनिरीक्षक शंकर बक्श उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह तथा भानु पांडेय, अवधेश यादव, अबरार हुसैन,प्रमोद यादव,अंजनी सिंह ,सहित महिला आरक्षी मौजूद रहे।आपको जानकारी देते हुए बता दें बिलग्राम कोतवाली में उपनिरीक्षक संजय सिंह का कार्यकाल 14 माह का रहा जिसमें उन्होंने जनता के हर दुख दर्द में सहयोगी की भूमिका बखूबी निभाई।



