शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को किया गया सम्मानित
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज (हरदोई)।कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर स्थित क्लीनिक पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर श्यामसुन्दर शर्मा ने सुधीर गंगवार, यतीन्द्र भदौरिया, माया प्रकाश अग्निहोत्री, मुकेश गुप्ता आदि शिक्षकों का तिलक लगाकर अंगवस्त्र, स्मृति व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षक कोरे कागज के समान बच्चे में ज्ञान रूपी रंग भरकर अच्छा नागरिक तैयार करते हैं। समाज में शिक्षकों के सम्मान से समाज का गौरव बढ़ता है। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रमोद गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, राहुल गुप्ता, आशीष पटेल, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

