*आमने सामने बाइक से हुई जोरदार भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल*

सपा नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने अपनी गाड़ियों से घायलों को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी


बिलग्राम हरदोई के कानपुर रोड स्थित ग्राम चांदपुर के पास में बुलेट  बाइक की आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर टक्कर इतनी जोर थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जिसमे एक बाइक सवार  की मौके पर ही मौत हो गई व एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कानपुर की और से आ रहे सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भईया ने देख कर गाड़ी से नीचे उतरकर  घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम लाए डॉक्टरों ने उपचार कर हालत नाजुक देख जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया है मृतक लखन पुत्र शिव शंकर प्रसाद  उम्र लगभग 26 वर्ष  निवासी ग्राम बेहटा खुर्द मैं अपनी ससुराल में रहता था मूलनिवासी पाली थाना क्षेत्र हरदोई का बताया जा रहा है जो बिलग्राम से वापस अपने घर आ रहा था दूसरा दुर्गा गंज निवासी अंकुर तिवारी पुत्र अचल तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष उनकी पत्नी समा तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष
जो कानपुर रोड की तरफ से वापस अपने घर दुर्गा गंज आ रही थी तभी ग्राम चाँदपुर के पास एक्सीडेंट हो गया मौके पर  आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना व एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन कई घंटों के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची कानपुर की ओर से आ रहे सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने गाड़ी रोक कर अपनी गाड़ी से बैठा कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया किसी तरीके से परिवार वालों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे परिवार वालों जानकारी करो रोना पीटना शुरू कर दिया वही मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने