क्षेत्र में बिजली की आँख-मिचौली से जनता का हाल-बेहाल, घंटे-घंटे में जा रही बिजली नहीं हो रही सुनवाई

क्षेत्र में बिजली की आँख-मिचौली से जनता का हाल-बेहाल, घंटे-घंटे में जा रही बिजली नहीं हो रही सुनवाई

०० मस्तुरी विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही से जनता हलाकान, जेई-एई बरत रहे लापरवाही

०० क्षेत्र के औघोगिक परिसरों में 24घंटे बिजली की हो रही आपूर्ति, मगर ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती   

 

बिलासपुर| भूपेश सरकार के निर्देश पर जहां एक ओर विघुत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों एवं किसानों के हित मे तरह-तरह की योजनाएं चलाए जा रहे हैं,ताकि आम जनता को पूरा-पूरा लाभ मिल सके वही विघुत मंडल के लापरवाह जेई और एई की लापरवाही से मस्तुरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में अघोषित बिजली कटौती से आमजनता का हाल-बेहाल है| क्षेत्र के मस्तुरी, जयरामनगर, जोंधरा, मल्हार सहित कई ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग हर घटे में कई दफे बिजली गुल हो रही है, बार बार बिजली गुल होने की वजह से आमजन हलाकान परेशान है वही विद्युत विभाग के अधिकारियो से शिकायत करने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है| इसी तरह ग्राम लोहरसी के रंजीत कुमार भानु सरपंच प्रतिनिधि एवं सुनील तिवारी जनपद सदस्य प्रतिनिधि द्वारा पिछले 15 दिनों से खंभे से तार नीचे गिरने की शिकायत दी जा चुकी थी जिसे एनएस पंकज जेई पचपेड़ी फिटर, एई अभिमन्यु कश्यप ने गंभीरता से नही लिया जिसके कारण ही बेजुबान जानवरों की जान चली गई जिसका ग्रामीणों में जमकर आक्रोश हैं वही ग्रामीणों का कहना हैं की ऐसे लापरवाह एई के ऊपर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

ग्राम पंचायत लोहरसी सोन के किसानों के 1 भैसा 2 गाय 1 बैला एवं 2 बकरी के ऊपर  विधुत प्रवाह तार के करेंट से मौत हो गई।खंभे से नीचे गिरने से घटना हुई , किसानों ग्रामीणों के जानवर कॉल के गाल में समाए उनमे नन्हा यादव का एक बकरी, एक बकरा,  सदन केवट एक गाय, रामकुमार साहू का एक गाय, रामकुमार सरपंच प्रतिनिधि सरपंच का एक  बईला जगन्नाथ का एक भैसा हैं| विद्युत विभाग के एई अभिमन्यु कश्यप चुकी बिल्हा और मस्तुरी दोनों जगह के कार्यभार में हैं, जिसके चलते ना तो मस्तूरी संभल पा रहा और ना ही बिल्हा भी सही ढंग से संभल पा रहा बिल्हा में भी रहते अब काफी समय हो गया हैं,जिससे वहां के क्रेशर संचालक,कोल डिपो, मिलर इसके अलावा और कई मालदार पार्टी हैं, जिनसे अभिमन्यु कश्यप मोटी रकम वसूली कर रहा हैं चुकी मस्तूरी क्षेत्र में भी लंबे समय से रहने के कारण और कौन नेता को कैसे मैनेज करना है,शिकायतकर्ता को कैसे अपने कब्जे में लेना हैं उसका हुनर खूब हैं, कश्यप के पास सांथ ही कौन-कौन उद्योग पतियों से कैसे वसूली करनी हैं, जिस किसी जानकारी भी इन्हें भरपुर हैं वही मस्तूरी क्षेत्र में ही एनटीपीसी का प्लांट हैं, नवरत्न के नाम से जाना जाता हैं जिसका कई प्रदेशों को विधुत की बिक्री कर्ता हैं,पर आम जनता के घरों में,किसानों के टियूबेल मस्तूरी, मल्हार, पचपेड़ी, जोन्धरा, जयरामनगर के आसपास कई गांवो में प्रतिदिन बिजली की कटौती बिना सूचना के होती हैं वही उद्योगपतियों के प्लांट 24 घंटे संचालित होते हैं, जबकि आम जनता का बिजली कटौती से हाल बेहाल है|

छत्तीसगढ़ सरप्लस बावजूद प्रतिदिन हो रही बिजली कटौती :- छत्तीसगढ़ बिजली के उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य का दर्जा रखता है। सरप्लस होने के कारण से छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों को भी बिजली बेचता है। भारत सरकार के अधीन कार्यरत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सितंबर 2020 के प्रतिवेदन के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का प्रथम बिना पावर कट वाला राज्य बन गया है। यहां पर बिजली भारत की औसत विद्युत दर से कम दर पर उपलब्ध है। जो कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने