दलित किशोरी से गैंगरेप के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

दलित किशोरी से गैंगरेप के मामले में  पांचवा आरोपी गिरफ्तार 

जिला संवाददाता फारूक कुरैशी

सांडी हरदोई सांडी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व घटित दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना में शामिल अब पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 15 जून को दलित नाबालिग किशोरी के साथ घर से अगवा कर कुछ लोगों ने खेत पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पुलिस ने चार आरोपियों अब्दुल तस्लीम जीशान को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पांचवा आरोपी पुलिस से लुका छुपी का खेल खेल कर फरार घूम रहा था मंगलवार को पुलिस ने पांचवें आरोपी चंदेल को भी गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है थाना प्रभारी जानकारी देते हुए बताया है कि  दिनाँक 29.06.21  को सम्बन्धित मु0 अ0 सं0-392/21 धारा -376 डी0 ए0 506 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)v व 3(2) va sc/st एक्ट के  अभियुक्त सहीम खान उर्फ जंडेल पुत्र सब्बीर खान निवासी ग्राम सखेड़ा थाना सांडी जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने