समाजसेवी विशाल जायसवाल ने श्री नंगे स्वामी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
रिपोर्टर सैफ अली जाफरी
बिलग्राम(हरदोई) तहसील क्षेत्र के ग्राम छिबरामऊ (कटरी) में युवाओं के अनुरोध पर समाजसेवी विशाल जायसवाल ने आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उदघाटन किया।इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि खेलों से शरीर के साथ मन का भी विकास होता है एवं आपसी सहयोग की भावनाओं की भी इच्छाशक्ति बढ़ती है।वहीं आयोजकों ने श्री जायसवाल का प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह में पहुंचने का आभार भी जताया।जिन्होंने फीता काटकर व मैच की पहली गेंद खेलकर विधिवत खेल की पहले दिन की शुरुआत की।आयुष दीक्षित मोनू ,मुरली कश्यप , रिंकू राजपूत , महेंद्र राजपूत ,सरोज राजपूत , गौरव त्रिपाठी , रामसागर राजपूत सैकड़ों युवा खिलाड़ी मौजूद रहे ।


