साइकिल यात्री रैली लेकर पहुचे सपा कार्यालय हुआ भव्य स्वागत

साइकिल यात्री  रैली लेकर पहुचे सपा कार्यालय हुआ भव्य स्वागत

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

समाजवादी के जिला मीडिया प्रभारी अलंकार सिंह एडवोकेट ने बताया कि आज सोमवार को हरदोई समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संतकबीरनगर से साईकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव जी के विकास कार्यो का प्रचार प्रसार करते हुए साईकिल यात्री रणविजय सिंह व अरविंद सिंह का सपा कार्यालय पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने साईकिल यात्रा करके आये रणविजय सिंह व अरविंद सिंह जी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया व जिलाध्यक्ष ने पार्टी का झंडा दिखाकर फरुखाबाद जनपद के लिए सम्मान सहित विदा किया सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि दोनों साईकिल यात्री 2017 से लगातार साईकिल चलाकर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव जी के द्वारा किए गए विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं पर गर्व महसूस करती है और ऐसे ही कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत यूपी 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अलंकार सिंह एडवोकेट ने दी         इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डी डी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष अतुल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रियाशत खान, जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, जिला सचिव मो आजम मुन्ने , युवजन सभा अध्यक्ष हरिनाम यादव, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद अहमद, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतेंद्र यादव सत्या, विवेक प्रताप सिंह, चंदन सिंह, अनिल वर्मा, अनिल कुमार, सुनील वर्मा, कुणाल वर्मा, अनीश, मुशीर खां सहित पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने