पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा खान पहुंचे भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय
युवा गौरव संवाददाता
मल्लावां हरदोई पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान कार्यालय पर पहले से ही मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जो जनसंख्या कानून बनाने जा रहे हैं उसमें से 403 विधायकों में से 131 विधायक तो ऐसे हैं जिनके दो से अधिक बच्चे हैं बीजेपी की सरकार पूरी तरीके से तानाशाही रवैया अपना रही हैं। जिसका उदाहरण अभी बीते समय में हुए ब्लाक प्रमुख जिला पंचायती चुनाव में देखने को मिला यहां तक कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ताला डाल दिया और अन्य किसी प्रत्याशी को नामांकन पत्र खरीदने ही नहीं दिया वही एक चीज बहुत ही साफ नजर आई प्रशासन पर बहुत अधिक दबाव दिखा और उसी दबाव के चलते हुए प्रशासन की मौजूदगी में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया और वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने खड़े रहे वही 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी बीते कुछ सालों में बंजर भूमि जैसी हो गई थी उस बंजर भूमि में फसल उगाने का कार्य बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया कर रहे हैं।
पूर्व राज मंत्री ने कहा कि जैसे ही चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही सारे छोटे दल सपा कि सरकार ना बने उसके लिए भाजपा के इशारे पर कार्य करना शुरू कर दिया है उन्होंने ओवैसी को बीजेपी और आशीष का एजेंट तक बताया। पूर्व राज मंत्री ने कहा की बीजेपी की सरकार तीसरी लहर का प्रोपोगडा फैला रही हैं वहीं कुछ अवसरवादी लोगों को यह भी बताया कि कुछ लोग आवश्यक मिलते ही पार्टी में घुसने की फिराक में लगे हैं जिसमें से वर्तमान सरकार के सबसे ज्यादा विधायक समाजवादी पार्टी में आने को इच्छुक हैं वर्तमान समय में जनता के पास समाजवादी पार्टी की सरकार को बनाने से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं है इस वजह से सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत कर सरकार बनानी है। इस मौके पर बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुख्य रूप से कल्याण सिंह पूर्व जिला सचिव, मोहम्मद फरीद खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, हरनाम सिंह यादव गुरुजी,सोनू त्रिपाठी अहमद रजा, मौलाना हसनैन रजा, सुगम कटियार, सुमित पटेल, हर्ष वर्मा, संदीप शुक्ला, आशीष कनौजिया, विशाल कनौजिया, दीपक वर्मा, पवन कुमार, आशीष पटेल, सुधीर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
