कटंगपाली के बालाजी मिनरल्स पर माइनिंग विभाग क्यों नहीं कर रही कार्यवाही?
प्रदूषण विभाग को ठेंगा दिखाकर संचालित हो रहा है बालाजी मिनरल्स
सारंगढ़ क्षेत्र के कटंगपाली में क्रेशर मालिक का मनमौजी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । माइनिंग विभाग तो गाड़ियों पर कार्यवाही कर रही है लेकिन इस क्रेशर में अवैध तरीके से गिट्टी डंप पड़ा हुआ है इसको क्यों नहीं ध्यान दे रहा है , यह हमारे समझ से परे है । कटंगपाली के बालाजी मिनरल्स में अवैध तरीके से गिट्टी डंप है । यहां पर 500 गाड़ियों से ज्यादा गिट्टी डंप करके रखा हुआ है । इनकी खदान की बात करें तो छोटा सा ही गड्ढा है । अब समझ से परे है कि यहां से इतना पत्थर कहां से आया , ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह अवैध खदानों का पत्थर लेकर क्रेसिंग करके शासन को लाखों करोड़ों की चुना लगाने के लिए बैठे हैं । आगे तो माइनिंग विभाग जांच करेगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा लेकिन माइनिंग विभाग जांच क्यों नहीं कर रहा है ? माइनिंग विभाग को यहां जाकर जांच करना चाहिए क्या यह सही में एक वैध का पत्थर डंप कर रखा है या अवैध तरीके से लेकर रखा है ।
10000 टन का रखा है भंडारण और डंप करके रखा है 15000 टन से भी ज्यादा । ये कैसा नियम है साहब जरा इधर भी गौर कीजिए । आपके राज में क्या चल रहा है कटंगपाली में जाकर भी देख लीजिए ।
वही प्रदूषण विभाग की बात करें तो लगता है प्रदूषण विभाग तो सो ही रहे हैं , क्योंकि इनके चारों ओर को तो खुला छूट दे रखे हैं इसीलिए तो इनका जाली भी ढका नहीं है और गांव वाले डस्ट से परेशान हैं । यूं तो कटंगपाली में में दर्जनों क्रेशर हैं लगभग सभी केशर में नियमों का पालन नही रहे हैं और बालाजी मिनरल्स प्रदूषण विभाग को ठेंगा दिखाते हुए काम कर रहा है ।
माइनिंग विभाग हाथ धरे हुए बैठे हैं । कहीं बालाजी मिनरल्स का राजनीतिक पहुंच तो नहीं है , इसीलिए तो बालाजी मिनरल्स में साहब आने के लिए इनके हाथ फुल जा रहे हैं इसीलिए तो इस क्रेशर पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं , जिसमें बहुत सारे अनियमितता है वह क्रेशर संचालित हो रहा है ।
क्या कहते हैं खनिज अधिकारी ए बारीक -
जब हमारे संवाददाता ने रायगढ़ खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अगर वहां पर गिट्टियाँ ज्यादा डंप करके रखा हुआ है तो यह अवैध तरीके से होगा , इसकी हम जांच खनिज इंस्पेक्टर को करने के लिए बोलेंगे और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी । अगर नियम के विरुद्ध यह पर ज्यादा गिट्टी डम्प होगी तो जरूर कार्यवाही होगी ।
Tags:
छत्तीसगढ़


