अधूरी बनी सड़क बना हादसा का कारण
सारंगढ़ से रायगढ़ के बीच बंजारी में हुआ हादसा
सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले सारंगढ़ से रायगढ़ के बीच बंजारी में दर्दनाक हादसा होने की खबर आ रही हैं जहां एक युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर आ रही हैं।वहीं बताया जा रहा है की पिकअप में और अन्य लोग सवार थें, मौके पर सहायता के लिए 112 और 108 पहुचने की खबर प्राप्त हो रही है।वहीं बात करें अनियंत्रित पिकअप की तो मेन रोड़ से दूर खेत मे जा गिरने की खबर मिल रही हैं।
रोड बना हादसे का कारण बंजारी और गुडली के बीच में रास्ता बन रहा है उसी में बीच रास्ते में मिट्टी डाला हुआ है । जब पिकअप चंद्रपुर से सारंगढ़ की ओर जा रही थी तभी मिट्टी में चढ़ते हुए वह गाड़ी खेत में जा घुसा जिससे एक की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं । फिलहाल अभी समाचार लिखे जाने तक सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था ।
Tags:
छत्तीसगढ़


