अमेठी पुलिस की पहुंच यमराज तक अब मृतक को भी गवाह बना लेती है

अमेठी पुलिस की पहुंच यमराज तक अब मृतक को भी गवाह बना लेती है



अमेठी से दिनेश तिवारी


बाजार शुक्ल
बाजार शुक्ल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत इक्काताजपुर निवासी सुरजीत यादव 12 अगस्त को आईजीआर एस पर ग्राम पंचायत निवासी रबिशंकर व दीपचंद के खिलाफ सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस का पेड़ काटने की शिकायत की थी शिकायत की जांच थाने के उप निरीक्षक राजेश कुमार को मिली जांच करने के बाद उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने 16 अगस्त को शिकायत निस्तारित करते हुए सिधौली ग्राम निवासी ओंमकार नाथ दूबे को गवाह बना दिया जो 25 वर्ष पहले मृतक हो चुके हैं प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ यादव ने शिकायत निस्तारण आख्या पुलिस अधीक्षक को भेजते हुए पोर्टल पर शिकायत निस्तारित प्रदर्शित कर दिया इतना ही नहीं मृतक गवाह का मोबाइल नंबर भी दर्ज कर दिया जो गलत बता रहा है पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी जांच में दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने