थाना बाजार शुकुल की कमान संभाली प्रेमचंद सिंह ने
अमेठी से दिनेश तिवारी रिपोर्ट
शुकुल बाजार अमेठी जहां शुकुल बाजार थाना अध्यक्ष रहे विश्वनाथ यादव का अंतर्जनपदीय लखीमपुर खीरी के लिए हस्तांतरण हुआ वही शुकुल बाजार थाने की कमान नवागत थाना अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह ने संभाली शुकुल बाजार थाने की कमान संभालते हुए प्रेमचंद सिंह ने कहा की अपराध पर अंकुश लगाना तथा स्थानीय आने जाने वाले फरियादियों के साथ मित्रता का व्यवहार करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय उपलब्ध कराना हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी
