आयोजित रात्रि टूर्नामेंट में कबड्डी मैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
नयागांव के तत्वाधान में आयोजित रात्रि टूर्नामेंट में कबड्डी मैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया। इससे पहले मैदान पर पहुंचते ही वहां पर पहले से क्षेत्र के हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिसमें से मुख्य अतिथि का स्वागत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नयागांव गजराज गौतम व प्रधान भजेहटा उजयपाल ने टिल्लू भैया को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कबड्डी मैदान पर पहुंचकर फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच हरदोई बनाम निर्मलपुर के मध्य खेला गया। जिसमें हरदोई की टीम ने 15 पॉइंट से जीत दर्ज की। कबड्डी मैच बहुत ही रोमांचक चला जिसका वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में दर्शको ने पूरा लुत्फ उठाया और मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद टिल्लू भैया ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टिल्लू भैया ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार कबड्डी मैच का आयोजन हो रहा है, जिससे उनको अपने पुराने दिन याद आए जब कबड्डी मैच जगह जगह हर गांव में लोग खेलते थे, आज उन्ही खेल को आगे ले जाने का जो युवाओं ने बीड़ा उठाया है, बहुत ही काबिले तारीफ है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम से जो भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग हो सकेगा मैं खिलाड़ियों के लिए करता रहूंगा। इस पर वहां मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर मुख्य अतिथि को धन्यवाद कहा।
इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कल्याण सिंह, जिला सचिव हरिमोहन पटेल, हरि नाम गुरुजी, शुभम कटियार, सुमित पटेल, अखिलेश पटेल, संदीप शुक्ला, चंद्र कुमार वर्मा ,राकेश यादव, रविंद्र पटेल, मोहित पाल, सचिन वर्मा, नैमिष मिश्रा, विनीत यादव, अरुण, सौरव, हिमांशु पाल, अगम पाल, विवेक कुमार, गोलू यादव, धीरज पाल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।


