खनिज उप संचालक बी के चंद्राकर और खनिज अधिकारी ए बारीक ने माँ नाथलदाई परिसर में किया वृक्षारोपण
सारंगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर टीमरलगा माँ नाथलदाई मंदिर परिसर में आज खनिज विभाग के उपसंचालक बीके चंद्राकर और सहायक खनिज अधिकारी ए बारिक पहुँचे । वहाँ पहुँचकर उन्होंने पहले तो माता रानी का दर्शन किया उसके बाद वहां पर उन्होंने पेड़ पौधे लगाए । वही खनिज अधिकारी ए बारीक कहते हैं कि अगर क्षेत्र को हरा-भरा करना है तो हमें पेड़ लगाना अति आवश्यक है , क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत सारे चुना भट्टा और क्रेशर संचालित होते हैं तो गांव वासियों को थोड़ा तकलीफ होता होगा । इसीलिए यहां पेड़ पौधे लगाए और पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं । इसी उद्देश्य के साथ हमने आज 200 पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया है ।
Tags:
छत्तीसगढ़

