सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा को मिला अति उत्कृष्ट सेवा मेडल

सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा को मिला अति उत्कृष्ट सेवा मेडल 

जिला संवाददाता

हरदोई हरियावां  पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा को ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस विभाग सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।जैसे ही यह खबर क्षेत्र में मिली सभ्रांत लोगों के साथ तहसील के पुलिस विभाग में हर्ष की लहर दौड़ गई।उसके बाद राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के विशेष अवसर पर जनपद की पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अजय कुमार ने अपने हाथों से वर्तमान में हरियावां में तैनात क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा को यह विशेष पदक पहनाया जिसके बाद पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।वहीँ पदक प्राप्त होने के सीओ हरियावां ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनता की उत्कृष्ट सेवा करने के लिए ही जनता के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने