सावन मास में होती है हर मनोकामना पूरी
अमेठी से दिनेश तिवारी
शुक्ल बाजार अमेठी
इस बार सावन 25 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 22 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं…
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
सावन में वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए सोमवार को साफ मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। अब इस पर केसर या हल्दी मिश्रित दूध चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
धन लाभ के लिए उपाय
सावन में शिवलिंग पर केसर चढ़ाने या केसर मिश्रित जल से अभिषेक करने से सुख एवं समृद्धि बढ़ती है। जीवन से दरिद्रता चली जाती है। धन लाभ के योग बनते हैं।
गलत कामों से बचाव
सावन मास में भोलेनाथ को सुंगधित द्रव्य यानी इत्र चढ़ाने से मन पवित्र एवं शुद्ध होता है। इसके साथ ही गलत काम करने से बचाव होता है।
परेशानियों से बचने के लिए उपाय
कहा जाता है कि भगवान शंकर को दही अंत्यत प्रिय है। सावन मास में भोलेनाथ को दही चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं घर में सुख-शांति के लिए करें शिव पूजा
पं रामजी तिवारी
पं अवधेश मिश्रा
