सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में बौद्ध भिक्षुओं के कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में बौद्ध भिक्षुओं के कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 


मंगलवार को  159 विधानसभा बिलग्राम मल्लावां के समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में बौद्ध भिक्षुओं के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध के चित्र के सामने पूजन अर्चन कर अपने  विचारों को  व्यक्त करते हुए, धर्म और धम्म की व्याख्या करते हुए कहा कि हमें जातिवाद से अलग होकर  सामाजिक आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया और  आने वाले समय में समाज को बेहतर दिशा में ले जाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं ने खिचड़ी  का प्रसाद ग्रहण किया, उसके बाद बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने वहां मौजूद सारे बौद्ध भिक्षुओं को चीवर के साथ द्रव दान भेंटकर बौद्ध भिक्षुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर मुख्य रूप से फरीद खान, शमशाद, गफ्फार अंसारी, बुद्धि प्रकाश, हरनाम यादव गुरु जी, अश्विनी कुमार, अखिलेश सिंह पटेल, संदीप शुक्ला, अनुराग पटेल, आशीष पटेल, सरगम त्रिपाठी, शुगम कटियार, हरिश्चंद्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने