जब प्यार न चढ़ सका परवान तो प्रेमी युगल ने एक पेड़ की एक डाल पर फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

जब प्यार न चढ़ सका परवान तो प्रेमी युगल ने एक पेड़ की एक डाल पर फांसी लगाकर दे दी अपनी जान


प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर समाप्त की अपनी जीवन लीला

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई/सांडी प्रेम प्रसंग में आज सुबह थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम- नवाबगंज मजरा पिंडारी ब्लॉक बिलग्राम का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग शिल्पी पुत्री भैया लाल निवासी सैदापुर ब्लाक- सांडी के साथ चल रहा था परिवारीजनों द्वारा इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया जा रहा था, जिससे प्रेमी युगल द्वारा गांव के बाहर स्थित एक बाग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी गई। दोनों प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी एक ही डाल में आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब गांव के लोग कृषि कार्य से उधर से निकले तो उन्होंने दोनों को पेड़ से लटकते देखा तो गांव वालों को सूचना दी ।मौके पर मौजूद लोगों द्वारा परिवार के लोगों को सूचना देने के साथ ही सांडी थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स द्वारा प्रेमी युगल को रस्सी खुलवा कर नीचे उतारा गया शाव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के मामले में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,से घटना से क्षेत्र में हड़कंप गया दोनों के फांसी के फंदे पर लटकते मिले शव, परिजन कुछ भी न बताने को तैयार नही थे इस मौके पर एडिशनल एसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी बिलग्राम विशाल यादव सांडी  कोतवाली पुलिस व बिलग्राम  कोतवाली पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने