कटंगपाली में पाँच क्रेशरों को किया गया सील
रायगढ़ मिनरल्स , अग्रोहा क्रेशर , सालासर मिनरल्स , मां बंजारी क्रेशर और हर्ष मिनरल्स
सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक के निर्देश में खनिज इंस्पेक्टर राकेश और उमेश ने किया कमाल*
सारंगढ़ क्षेत्र के कटांगपाली और साल्हेओना में माइनिंग विभाग की फिर एक बड़ी कार्यवाही। आपको बता दें कि रायगढ़ से खनिज इंस्पेक्टर उमेश भार्गव ,राकेश वर्मा अपने दल बल के साथ निकले हुए थे, कटंगपाली की निरीक्षण करने के लिए तभी उन्होंने पांच क्रेशर को अनियमितता पाए जाने पर सील कर दिया गया है। वही हम आपको बता दें कि किन क्रेशरो को किया गया है सील रायगढ़ मिनरल्स, सरासर मिनरल्स, हर्ष मिनरल्स, मां बंजारी क्रेशर, अग्रोहा क्रेशर इन क्रेशरो को सील कर आगे की जांच की जा रही है। जैसे ही क्रेशर ऊपर खनिज इंस्पेक्टर राकेश वर्मा और उमेश भार्गव ने दबिश दी उसके बाद कटंगपाली में पूरी खलबली मच गई, यू माने तो क्रेशर मालिकों के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि रायगढ़ जिले के खनिज विभाग में इन दोनों की जोड़ी है राकेश वर्मा और उमेश भार्गव की तो जोड़ी तोड़ने वाला कोई नहीं है, क्योंकि जब कार्यवाही कर रहे थे तो बहुत सारे नेताओं ऊंची पहुंच वाले सफेद पोस्टों की उनकी फोन पर घंटी बजती रही, और इसी क्रम में पांच क्रेशरो को सील कर दिया गया है।
वही हम आपको बता दें कि सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक के मार्गदर्शन में पाँच क्रेशरों के ऊपर कार्यवाही हुई है । जैसे ही सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक के पास शिकायत पहुंचा कि क्रेशरों को अनियमितताएं के साथ संचालित किया जा रहा है , उसके बाद सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक ने तुरंत अपने दोनों इस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि कटंगपाली में जाइए और क्रेशर के ऊपर जांच कीजिए । उसके बाद दोनों अधिकारी सुबह से ही कटंगपाली क्षेत्र में जाकर क्रेशरों को जांच किये और जांच में पांच क्रेशरों में अनियमितताएं पायी गयी और उनको सील कर दिया गया ।पाँच क्रेशरों के सील होते ही क्रेशर मालिकों में मचा हड़कंप ।
माइनिंग विभाग ने क्या वहां पर रखे चाइना माल का भी बनाया जप्ती ? अगर नहीं तब तो यह आगे जांच का भी विषय है क्योंकि कटंगपाली क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर का उत्खनन होता है और वहां के क्रेशर मालिक द्वारा गुडेली से सिक्स एमएम लिया जाता हैं उसको मिलावट कर कंपनियों में खपा देते हैं । क्या माइनिंग विभाग जो चाइना माल इतना सारा डंप करके रखे हुए हैं उसका रॉयल्टी पूछा है या इसको पर्वत दान दे दिया गया है ? यह तो आगे माइनिंग विभाग के लिए जांच का विषय है । अब आगे सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक के निर्देश में दोनों अधिकारी निरीक्षण करेंगे तो पता चल जाएगा ।
क्या कहते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक
उन्होंने हमारे संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल को बताया कि हमने हमारे बीके चंद्राकर खनिज उपसंचालक की मार्गदर्शन में आज हमारे दोनों इस्पेक्टर उमेश भार्गव और राकेश वर्मा कटंगपाली निरीक्षण करने के लिए गए हुए थे । उन्होंने पांच क्रेशरों को अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिए हैं । इन क्रेशरों को किया गया है सील रायगढ़ मिनरल्स , अग्रोहा क्रेशर , सालासर मिनरल्स , मां बंजारी क्रेशर और हर्ष मिनरल्स इनको सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है ।
Tags:
छत्तीसगढ़

