सरकारी राशन की दुकानों पर मनाया गया अन्न दिवस


मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व अध्यक्ष राजा रमन गुप्ता व भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा गरीबों का अनाज का बैग देकर इस योजना का शुभारंभ किया

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम हरदोई बिलग्राम क्षेत्र की सभी राशन की दुकानों पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना  हेतु अन्नमहोत्सव आयोजित किया जा रहा है अफसरों को सरकार की इस योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं इस मौके पर ग्राम पंचायत पिंडारी ग्राम पसनेर बिलग्राम नगर में  राशन की सरकारी दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का गरीबों को बैग में अनाज देकर शुभारंभ किया गया और निशुल्क राशन वितरण किया गया इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री के संबोधन को राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को सुनाया जा रहा है उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है विभागीय अधिकारियों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित होकर कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें कोटे की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है इसलिए दुकानों पर बेहतर व्यवस्थाएं रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिलगाम राजा रमन गुप्ता नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता पप्पू प्रधान भोगैतापुर मुन्ना सिंह श्री पाल सिंह यादव अवनीत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने