हजारों की संख्या में समजवादी कार्यकर्ता के साथ चलाई पूरे नगर में साइकिल
सर पर लाल टोपी हाथ मे साइकिल टिल्लू भैया जिंदाबाद अखिलेश भैया जिंदाबाद जैसे लगे नारे
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने निकाली साईकिल रैली,मिशन 2022 रहा मुख्य लक्ष्य
युवा गौरव संवाददाता
बिलग्राम गुरुवार को तहसील क्षेत्र में वर्ष 2022 के विस चुनावों में सपा को बहुमत दिलाने के लिए सड़कों पर साइकिल रैली का आयोजन किया।रैली का मुख्य उद्देश्य देश में मंहगाई, भ्रस्टाचार,कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सत्ताधारी दल पर आरोप लगाते हुए सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देश पर यह रैली निकाली।
रैली में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।कई जगहों पर राहगीरों को जाम के झाम से जूझना भी पड़ा।बिलग्राम में सपा के सभी संभावित प्रत्याशियों में ब्रजेश वर्मा उर्फ टिल्लू,बसपा से पूर्व विधायक व भाजपा छोड़ सपा की साईकिल पकड़कर ब्रजेश वर्मा के साथ हरदोई पुलिस द्वारा जिलाबदर घोषित पूर्व सपा प्रत्याशी सुभाष पाल ने भारी संख्या में साईकिल बाइक व चार पहिया वाहनों के साथ इस साइकिल रैली में भीड़ बुलाकर अपने विस टिकट के लिए दांव पेंच भी पेश किए।इस दौरान बातचीत में ब्रजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने जानकारी देते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बिजली सरकार द्वारा मंहगाई, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर विरोध करने के लिए यह साइकिल रैली को निकालने बिलग्राम पहुंचे हैं।रैली के दौरान चौराहे बस स्टैंड पर घण्टों जाम लगा रहा।लेकिन सपाई कार्यकर्ताओं की इस साइकिल यात्रा के आगे बिलग्राम पुलिस की भी एक न सुनी टिल्लू भैया ने जानकरी देते हुए कहा बीजेपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बहुत जादा बढ़ गई है उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान मजदूर सभी परेशान हैं उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है महिलाओं बेटियों के साथ बलात्कार हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है बीजेपी सरकार सपा सांसद आजम खां व उनके परिवार को फर्जी केस में फंसाकर उनपर अत्याचार कर रही है साइकिल यात्रा बिलग्राम बाईपास से चौराहा,पीपल चौराहा,गुलाबबाड़ी चुंगी रोड़ सदर बाजार होते हुए वापस सपा बुद्ध बिहार पर समापन हुआ वहाँ पर जल पान कराया गया इस मौके पर मेराज क़ुरैशी विधानसभा अध्यक्ष नसीम नेता खालिद खान कप्तान सिंह यादव अजय यादव अफसर अली प्रदेश सचिव नगर अध्यक्ष बिलग्राम सईद अहमद दिलशाद खान फहीम अहमद मुबीन अहमद साजिद शेख सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे


