समाजवादी पार्टी की नीतियों का किया बखान
भाजपा सरकार पर बोल हमला
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज (हरदोई।गुरूवार को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ साईकिल यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी के जेनश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जिसके बाद बड़ी संख्या में हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील के लिए कूंच कर दिया। सपा नेता ने बताया कि उनका मिशन है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने जिससे गरीब, नवजवान, बेरोजगार, आश्रित महिलाओं व शोषितों को उनका हक मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए जेनश्वर मिश्र की जयन्ती मनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जिला सचिव खालिद खान, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद नसीम नेता, जिलापंचायत सदस्य विवेक कुमार, विप्र वर्मा, सम्पूर्णानन्द सिंह पूनम, गुड्डू सिंह, चंद्रकिशोर पाल प्रधान, जगननाथ प्रधान, मुन्ना सिंह, कुक्कू पूर्व प्रधान, शेर सिंह, नंदराम प्रधान, लल्लू सिंह प्रधान, अनिल सिंह पूर्व प्रधान, शिवराज सिंह पूर्व प्रधान, रमेश यादव पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य व हजारों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
