अमेठी से दिनेश तिवारी
शुकुल बाजार, अमेठी। जनपद अमेठी में वैसे कोविड़ 19 टीकाकरण का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है इसमें और तेजी लाने के लिए कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान 17 सितंबर शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए पूरे जनपद का टीकाकरण लक्ष्य 42000 रखा गया है जनपद के सभी सीएससी सहित ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण कैंप लगाते हुए कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार के अधीक्षक सुशील चंद्र शुक्ल ने बताया कि इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं उन्होंने सभी प्रबुद्ध जनों, संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, स्वयंसेवी संगठन के लोगों से अपील की है कि कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान शिविर स्थल पर अधिक से अधिक लोगों को भेज कर टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें। जिससे अधिक से अधिक लोग टीकाकरण महा अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें।
