पोषण अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता जरूरी: द्विवेदी
अमेठी से दिनेश तिवारी
शुकुल बाजार ,अमेठी ।सभी को स्वस्थ और निरोग बनाने के क्रम में चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत विकासखंड के ग्राम पूरे बख्तावर नगर स्थित प्राइमरी पाठशाला पर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके माध्यम से खाद्य समूह का परामर्श दिया गया मुख्य सेविका कुसुम द्विवेदी ने कहा कि पोषण अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता आवश्यक है उन्होंने गर्भवती महिलाओं से पोषण से संबंधित हरी पत्तेदार सब्जियां गूदेदार फल दूध या दूध से बने पदार्थ तथा अन्य पोषक खाद्य पदार्थ खाने हेतु परामर्श दिया साथ में आयोडीन युक्त नमक का भी प्रयोग करने पर बल दिया इस अवसर पर क्षेत्रीय ए एन एम सुनीता रावत सी एच ओ जितेंद्र सिंह, ब्लॉक आउटरीच कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार त्रिपाठी ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री लीलावती ,रेनू तिवारी ,रेखा सरोज सहायिका सुशीला देवी स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रेमा देवी श्रीमती व आरती उपस्थित रही।
