सपा नेता व भावी प्रत्याशी 159 मल्लावां बिलग्राम विधानसभा के बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने मूसलधार बारिश के चलते हुए नुकसान के लिए मैं किसानों के साथ खड़ा हूं
किसानों व व्यापारियों का हुआ भारी नुकसान
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई : जिले में गुरुवार को रात के बाद आई बारिश व तेज हवाओं ने जिले में जमकर तबाही मचाई। जहां कई पेड़ उखड़ गए, वहीं मोहल्लों में नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने से कई मकानों को नुकसान हुआ। पेड़ों की टहनियों के टूटकर सड़क पर गिर गई। इसका असर आवागमन पर पड़ा बुधवार की सुबह मौसम ठीकठाक रहा, लेकिन देर रात होते ही आसमान काले बादलों से घिर गया और देखते ही देखते तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। वाहन चालकों को आवागमन के लिए वाहनों की लाइट जलानी पड़ गई। आधी-पानी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई एक घंटे की बारिश ने बिलग्राम नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी है। बारिश में नगर का नजारा कुछ अलग नजर आया। हर जगह लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।कभी गर्म तो कभी ठंड से बिगड़ सकती सेहत: मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से नगर के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। लेकिन,रविवार की दोपहर के बाद आंधी-पानी के साथ बिजली की आवाज तड़कती रही । ऐसा लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वही किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिली किसानों खड़ी फसल में भारी नुकसान होने की संभावना है वही आम कारोबारियों का भी नुकसान हुआ है कई जगहों पर बिजली की समस्या पैदा हो गई है वही सपा नेता 159 विधानसभा मल्लावां के भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किसानों के लिए आवाज उठाई है प्रदेश के कई स्थानों पर आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे हमारे अन्नदाताओं को आर्थिक क्षति पहुँची है। संकट की इस घड़ी में मेरी भावनाएं समस्त किसान भाइयों के साथ है। सरकार से हमारी मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा से किसान भाइयों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु सर्वे करवा कर शीघ्रताशीघ्र मुआवजा अवमुक्त कराया जाए।सभी किसानों के साथ खड़ा हूँ

