बदमाश नौशाद हुआ घायल, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
ट्रक लूट कर हत्या करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार बदमाश गिरफ्तार , मोटर साईकल नाज़ायज़ तमंचा ,कारतूस सहित कई वस्तुएं बरामद
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
जनपद हरदोई में10-6-2021को गेहूँ से लदे ट्रक को लूट कर शाव को फेंक देने वाले शातिर गैंग को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार बदमाशों द्वारा एफ सी आई गेट हरदोई के सामने से ट्रक लूटकर हेल्पर राम खेलावन की कर दी थी हत्या हत्या करके शव को बंगला बाजार नहर लखनऊ में फेंक दिया था घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमो का गठन किया गया था आई जी रेंज लखनऊ की विशेष टीम एवं हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस के लगातार प्रयास के बाद सीसीटीवी फुटेज से हुई थी अपराधियों की पहचान बदमाश व पुलिस की मुठभेड़ से एक बदमाश घायल व अन्य तीन बदमाश सहित 04 गिरफ्तार बदमाशो के पास से नाज़ायज़ तमंचा , कारतूस, मृतक के कपड़े, मृतक का आधार कार्ड , ट्रक से लूटी हुई गेहूं की बोरियां व एक मोटर साईकल बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1-नौशाद पुत्र इलियास उम्र 22 वर्ष,निवासी इस्लाम नगर थाना कछौना 2-समीर पुत्र जलालुउद्दीन, उम्र 17 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3-सूरज पुत्र रामचंद्र उम्र 18 वर्ष ,निवासी उपरोक्त 4-दिलशाद उर्फ लंबू पुत्र इलियास उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त चारों बदमाशो में नौशाद एक ट्रक का हेल्पर था जो ट्रक भी चला लेता था । नौशाद ने अपने भाई और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी और आलोच्य ट्रक के हेल्पर की हत्या कर खुद ट्रक चलाकर लखनऊ ले गया था नौशाद और सूरज पर पहले से ही चोरी और लूट के मुकदमे पंजीकृत हैं अन्य अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास तलाशने हेतु टीम लगाई गई है।एसएसपी हरदोई अजय कुमार ने अपनी टीम को दिया ₹ 25,000/- का नक़द इनाम जनपद हरदोई से दिनांक 10.06.2021 को गेंहू से लदे ट्रक को लूट कर ले जाने व क्लीनर की हत्या कर शव को फैंक देने वाले शातिर गैंग को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ की सर्विलांस टीम व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 17.09.2021 को मुठभेड़ में 04 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार


