पीएम नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन जिले भर में मनाया गया।

इस मौके पर भाजपाइयों ने जगह जगह कार्यक्रम किए। मरीजों को फल मिठाई बांटी 
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिन मनाया गया बिलग्राम कस्बा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पति राजारमन के नेतृत्व में केक काटकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण करके मनाया गया, कार्यक्रम में मौजूद विधायक आशीष सिंह आशु ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जिन्हें भारत की जनता कभी भुलेगी नहीं व इस देश के लिए हर वक्त हर घड़ी लगे रहते हैं जिससे देश आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार से हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उनके नेतृत्व में भी प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है।खुशीराम यादव के द्वारा भी प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यारतन  ने की कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता  ने किया। इस मौके पर राजारमन गुप्ता,विद्यारतन द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिला मंत्री खुशीराम यादव,अजय आदि प्रमुख लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने