सारंगढ़ । इस सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता है कि - जब कभी हम अच्छे प्रेरणा लेकर जीवन जीते हैं , तो सफलता हमारे कदम चूमती है । जीवन में फूलों की तरह सुवास बनी रहती है। प्रेरणा जरूरी है , लेकिन उससे महत्वपूर्ण है कि - आपकी कार्य योजना क्या है ? और आपका अपने मस्तिष्क पर कितना नियंत्रण है ? प्रेरणा की व्याख्या सिर्फ इतनी है कि - यह लोगों की इच्छाओं और जरूरतों के लिए कारणों का प्रतिनिधित्व करती है । प्रेरणा एक मकसद और एक निश्चित तरीके से कार्य करने के लिए व्यक्ति को संकेत देती है । प्रेरणा जरूरी है , लेकिन इससे महत्वपूर्ण है कार्य की योजना , और दिमाग पर नियंत्रण । सबसे पहले खुद पर विश्वास करना होता है कि - हां मैं यह कर सकता हूं , और यही कार्य दो - दो बार इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित , संवेदनशील थानेदार अमित शुक्ला ने कर दिखाया ।
अपराध क्रमांक 526 / 2021 धारा 454 , 380 ता.हि. नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई जुगल किशोर केजरीवाल के निवास से दिन दहाड़े घर घुसकर ₹700000 की चोरी करने वाला आरोपी सुमित खटकर पिता तुकाराम खटकर निवासी डुमरडीह थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ को 3 घंटे के भीतर अमित शुक्ला की टीम बजाप्ता 6, 83, 501 रूपयें के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय भेजा गया । वही अपराध क्रमांक 499 / 2021 धारा 379 ता.हि. आरोपी अज्ञात द्वारा गुडेली से ट्रैक्टर ट्राली के साथ चोरी करके भाग गया था । जिस ट्रैक्टर ट्राली को भँवरपुर से लावारिस हालत में जप्त कर लाया गया । बजाप्ता ट्रैक्टर ट्राली कीमत ₹9,50,000 की थी । उपलब्धियों का यह क्रम जांबाज थानेदार अमित शुक्ला का आगे बढ़ता रहा ।
डकैती के प्रयास की तैयारी में लगे युवक निर्धारित स्थान पर बैठक कर डकैती का प्लान बना रहे थे । वहां एसडीओपी प्रभात पटेल के आदेश पर एवं श्रीमान पुलिस कप्तान के निर्देश पर कर्मयोगी थानेदार अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ दबिश दिए जहां 6 युवक एक साथ डकैती के लिए प्लान बना रहे थे । जिन पर अपराध क्रमांक 511 / 2021 धारा 399 , 402 ता.हि. आम् र्स एक्ट 25 आरोपी लोकनाथ उर्फ भोको पिता अघोरी जाटवर उम्र 22 वर्ष , राहुल प्रेमी पिता दरश प्रेमी ,उम्र 19 वर्ष , युवराज रात्रे पिता हरिचंद रात्रे साकीन मंधाई भाठा थाना सरसिंवा जिला बलौदा बाजार , सागर भारती पिता गणेश , उम्र 21 वर्ष , प्रदीप कुमार पिता हेतराम उम्र 32 वर्ष, निवासी दहिदा थाना कोसिर , अंकुश बरेठ पिता शंकर प्रसाद बरेठ उम्र 26 वर्ष साकिन अंड़ोला थाना कोसिर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया । उनके पास से जप्ती में स्विफ्ट कार , पल्सर, एक लोहे का तलवार , एक प्लास्टिक का खिलौना पिस्तौल , जुमला गिनती ₹4, 50000 का सामान जप्ती किया गया ।
सारंगढ़ थाना रायगढ़ जिला के सबसे महत्वपूर्ण थाना रहा है । यहां पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण थानेदारों को पुलिस कप्तान पदस्थ करते हैं । आशीष वासनिक सिंघम के नाम से विख्यात थे , लेकिन सारंगढ़ में उनका कार्यकाल कोरोना के चलते अपराध ना के समान रहा । फिर भी गांजा , महुआ शराब, बारूद और गेहूं का ट्रक पकड़ कर उन्होंने इतिहास रचा । थानेदार गौरी शंकर दुबे का कार्यकाल बहुत कम दिनों के लिए था । उनका रिटायर्ड होने वाला था , इसलिए वे अमन शांति के अग्रदूत बने रहे । तदुपरांत थाना अमित शुक्ला को प्राप्त हुआ । जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा इंद्रधनुष सम्मान से नवाजा गया था । उनकी कार्यशैली अद्भुत और अद्वितीय कहां जा सकता हैं । एक के बाद एक चोरी , डकैती के प्रयास का खुलासा उनके द्वारा किया गया । अपराध क्रमांक 481 / 2021 धारा 379 ता.हि. आरोपी उमेश साहू पिता स्वर्गीय मनोज साहू निवासी बनिया पारा सारंगढ़ । आरोपी राहुल साहनी पिता राजेश साहनी निवासी रेंजर पर सारंगढ़ से बजाप्ता चोरी के दो मोटरसाइकिल हौंडा साइन कीमत ₹50000 , मोटरसाइकिल होंडा साइन कीमत ₹50000 मशरूका 100000 का सामान जप्त किया गया । अपराध क्रमांक 505 / 2021 धारा 379 ता.हि. आरोपी विजय चौहान पिता गांधी चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी चौहान पारा सारंगढ़ के पास से बजाप्ता मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स कीमत ₹25000 , मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स कीमत ₹25000 का जप्त किया गया ।
विदित हो कि - इस्तगासा क्रमांक 2 /2021 धारा 41(1-4 )जा.फौ 379 ता.ही. आरोपी उमेश साहू पिता स्वर्गीय मनोज साहू सारंगढ़, राहुल साहनी पिता राजेश साहनी रेंजर पारा सारंगढ़, करण बेहरा पिता श्याम बेहरा निवासी सरायपाली बाजार पारा से एक साथ 5 मोटरसाइकिल जप्त की गई । जिसमें काला रंग का हौंडा साइन , प्लेजर स्कूटी , काला रंग का हौंडा साइन , काला रंग का बजाज पल्सर , काला रंग का एचएफ डीलक्स अनुमानित कीमत ₹200000 के साथ पुलिस कप्तान के निर्देश और एसडीओपी प्रभात पटेल के आदेश पर अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल , ट्रैक्टर ट्राली , नगदी रकम की जप्ती किए । वही लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई चोरी का भी खुलासा जाबाँज थानेदार अमित शुक्ला एंड टीम के द्वारा की गई है ।
