पर्व में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी राजवीर सिंह
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई। नवरात्रि, चेहल्लुम पर्व को लेकर स्थानीय थाने के प्रांगण में सोमवार को क्राइम स्पेक्टर ताहिर हुसैन की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान नवरात्रि के अवसर पर नगर क्षेत्र में शांति व सौहार्द कायम करने के साथ शासन द्वारा कोरोना गाईड लाईन के अनुसार पर्व मनाये जाने की अपील किया। प्रशासन ने चेताया की अगर कोई शराब के नशे में माहौल को खराब करने की कोशिश किया या गाईड लाइन के विरुद्ध कार्य किया तो उसे कतई बख्सा नहीं जायेगा। इस दौरान उपस्थित कस्वे के लोगों ने अलग-अलग समस्याओं से सम्बंधित मुद्दा उठाया।ताहिर हुसैन ने कहा कि इस समय त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है। हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने आमजनमानस से भी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। कहा की नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में खलल डालने वाले शरारती तत्व व उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। वहीं सीओ विशाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया है की छोटी मोटी घटना और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। अगर त्यौहार पर किसी भी शरारती तत्वों द्वारा कोई गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लोगों से सोसल डिस्टेंडिंग का पालन करने की अपील किया। वहीं नगर में शासन की गाइड लाइन के हिसाब से ही चेहरल्लुम का त्योहार मनाया जाएगा । इस दौरान नगर के दोनों समुदायो के लोगो ने नगर को गंगा जमुना तहजीब की तरह आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि ने नगर में मुकम्मल साफ सफाई का सभी को भरोसा दिलाया। पीस कमेटी की बैठक के दौरान, एसआई अबरार हुसैन राजेंद्र सिंह राजित राम मिश्रा वीर प्रताप अंजनी कुमार भानु पांडे मो सोहेल अवधेश यादव,सहित महिला कंस्ट्वेल व आसपास क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रही

