बिलग्राम उर्स-ए-तैय्यबी-वाहिदी 26,27,28 तीन दिन तक चलेगा ,



संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम नगर स्थित मोहल्ला सुल्हाड़ा बड़ी मस्जिद दरगाह सैय्यद मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामीं वा आपके साहब जादे सैय्यद मीर मोहम्मद तैय्यब रहमतुल्लाह अलैह का उर्स-ए-तैय्यबी-वाहिदी दिनांक 26 से 28 अक्टूबर तक होगा।उर्स में दूरो दराज़ से लोग शिरकत करने आते हैं, लेकिन इस बार  कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए दरगाह के सज्जादा नशीन हज़रत सैय्यद सुहैल मियाँ ने तमाम लोगों से अपील की है कि उर्स में लोग कम से कम तशरीफ़ लाएँ।बाकी के लोग अपने-अपने  घरों में उर्स मनाएँ। उर्स में पहला प्रोग्राम 26 को नातिया मुशायरा,27 को वाहिदी कांफ्रेंस,व 28 को दोपहर 1:40 पर कुल शरीफ के बाद। साहिबे सज्जादा हज़रत सैय्यद सुहैल मियाँ की दुआ के बाद समापन होगा।काफी संख्या में दूर दराज से चाहने वाले व मुरीद आने लगे है तैयारियां जारी है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने