भ्रष्टाचार में लिप्त चकबंदी विभाग के दोषी अधिकारी वर्तमान समय में निदेशालय में ज्वाइन डायरेक्टर के पद पर तैनात कब होगी इन पर कारवाई
हरदोई : योगी सरकार एक तरफ बड़े वादे करती है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होगा दूसरी तरफ चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त तरुण मिश्रा व ब्रजेश शुक्ला पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पता नहीं किसके संरक्षण से आज भी निदेशालय में तैनात हैं मामला जिला हरदोई का है ग्राम कटरी छोछपुर और सढियापुर में गंगा नदी की लगभग सौ बीघा भूमि के पट्टे के आरोप में शासन ने बिलग्राम चकबंदी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह को दोषी मानते हुए चकबंदी आयुक्त ने निलंबित करते हुए उन्नाव जिले में संबद्ध कर दिया पूरे प्रकरण में काश्तकारों द्वारा कई बार शिकायत की गई जिसकी जांच उपसंचालक चकबंदी तरुण मिश्रा व ब्रजेश शुक्ला बंदोबस्त अधिकारी हरदोई ने करोड़ों की जमीन निलंबित चकबंदी अधिकारी सत्यप्रकाश सचान को बचाया और शासन को दोनों अधिकारियों ने गुमराह किया दोषी अधिकारी तरुण मिश्रा व ब्रजेश शुक्ला आज भी निदेशालय में ज्वाइन डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं सतीश राजपूत खसौरा ने माननीय मुख्यमंत्री व माननीय मुख्य सचिव को शिकायती पत्र में लिखा तरुण मिश्रा व ब्रजेश शुक्ला साठगांठ करके भू माफिया अधिकारी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त दोनों अधिकारियों ने शासन की मंशा के विपरीत कार्य किए हैं साथ ही सतीश राजपूत ने कहा दोषी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा कर कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे भ्रष्ट अफसरों पर शासन कब लेगा संज्ञान।
