मथुरा जनपद में तैनात सफाई कर्मी कपूरचंद ने यमुना नदी में बह रही एक महिला की जान बचाई। साथ ही आगरा जनपद की एक महिला ने आत्महत्या के लिए पुल से छलांग लगा दिया और डेढ़ किलोमीटर तक बहती हुई जब गांव के किनारे पहुंची तो वहां पर मौजूद कपूरचन्द ने उसे निकालकर उसकी जान बचाई। प्राथमिक उपचार करने के पश्चात वह महिला होश में आई ,जिसके पश्चात सफाई कर्मचारी ने महिला को घर तक पहुंचाया।
डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा बहादुरी पुरस्कार के रुप में मोमेंटो और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने मीडिया को बताया कि कपूर चंद का यह मानवीय कार्य अन्य कर्मचारियों, लोगों को भी विपत्ति में मदद करने हेतु प्रेरित करेगा।
