जनपद हरदोई में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पैदल गस्त
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
दिनांक-29.10.2021जनपद हरदोई में आगामी त्योहारों की दृष्टिगत बाजारों में शांति/ कानून-व्यवस्था तथा जनमानस व व्यापारियों की सुरक्षा को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस बल के साथ नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा तक पैदल गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई , इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, सिटी मजिस्ट्रेट नगर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर, थानाध्यक्ष महिला थाना, व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण दंगा नियंत्रण उपकरण सहित तथा पीएसी बल पैदल गस्त में मौजूद रहे । सम्पूर्ण जनपद में पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत बाजारों में पैदल गस्त व चेकिंग किया गया ।

