जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सीता पहुंची और बच्चों से कहा गांधी जी ने सादगी से जिया अपना जीवन

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सीता पहुंची और बच्चों से कहा गांधी जी ने सादगी से जिया अपना जीवन

मथुरा: आजादी में अमूल्य योगदान रहा महात्मा गांधी और शास्त्री जी का बोली जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, गांधी जयंती के अवसर पर मथुरा जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने अनोखे रूप में गांधी जयंती को मनाया उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र को चुना और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सीता में जाकर बच्चों से रूबरू हुई, हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने उनके स्वागत सत्कार की तैयारी कर रखी थी। वहीं उन्होंने स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और स्कूल के प्रधानाचार्य को साफ सफाई को लेकर के धन्यवाद दिया वहीं उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के टिप्स दिए और बताया कि किस प्रकार बच्चे प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ कर शिक्षा मे नई उचाईयों पर पहुंच सकते हैं। किरन चौधरी ने अध्यापकों को बताया कि पढ़ाई को किताबों की चहारदीवारी से बाहर निकाल कर बाहरी दुनिया से जोड़ें और नाटक ,चित्र,खेल के माध्यमो का प्रयोग करें। वहीं दूसरी ओर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार एवं पूर्व प्रधान राजपाल फौजी सचिव थान सिंह द्वारा स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। मंच से स्कूल के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने कहा कि स्कूल को अच्छा बनाने में अधिकारियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। तथा जिस तरह से डीपीआरओ किरन चौधरी द्वारा बच्चों के बीच में आ कर के उनको पाठ पढ़ाया गया है वह काबिले तारीफ है,,

वही डीपीआरओ किरन चौधरी ने स्कूल की क्लास एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया और स्कूल की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल का शैक्षणिक वातावरण बहुत अच्छा है और वह प्रयास करेंगी कि स्कूल और अच्छा बने कार्यक्रम के अंत में सचिव थान सिंह एवं ग्राम प्रधान सविता देवी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने