जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में पराली ना जलाएं ग्रामीण डेंगू को लेकर बरते विशेष सावधानी जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी
मथुरा: सीएमओ ने दिये अच्छे इलाज के दिए निर्देश,, सुरीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण जनपद में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को लेकर के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देशन पर मथुरा के जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता एवं नोडल प्रभारी डॉ भूदेव सिंह द्वारा मांट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस अवसर पर उक्त अधिकारियों द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाएं एवं मरीजों को दिए जा रहे स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी हासिल की तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से डेंगू के प्रति सजग रहने, आसपास गंदा पानी किसी भी कीमत में एकत्रित ना होने देने की अपील की। वहीं दूसरी ओर ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान से भी समय-समय पर फॉगिंग कार्य कराने एवं साफ-सफाई और जलभराव से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिए और कहा कि साफ-सफाई के मामलों में ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी स्वास्थ्य केंद्र पर सभी प्रकार की दवा उपलब्ध कराने एवं मरीजों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की बात कही,, तथा उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में तेजी से डेंगू को कंट्रोल किया जा रहा है, साथ ही साथ जो भी शिकायतें मरीजों की आ रही हैं उस पर ध्यान देकर अधीनस्थ को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा छाता, नौझील विकासखंड के ग्राम प्रधान और सचिवों के साथ संचारी रोग और पराली उठान के संबंध में बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए कि ग्राम पंचायतों में पराली जलाने से रोकने हेतु ग्रामीणों, किसानों को जागरूक किया जाए और मुनादी भी क्षेत्र में की जाए जिससे कि किसान जागरूक हो सकें और पराली जलाने का प्रयास न करें। वही सचिवों को यह आदेश दिए गए कि पराली को ग्रामीण क्षेत्रों से उठवा कर क्षेत्रीय गौशालाओं में पहुंचाया जाए जिससे कि गायों के लिए चारा उपलब्ध हो सके।
