पुलिस के हौसले को सलाम दीवाली पर्व पर परिवार से दूर फर्ज निभाने में जुटे जनता की सेवा पर गर्व है
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई जनपद के बघौली चौकी इंचार्ज संजय सिंह यादव ने गरीब और असहाय पुलिस स्टाफ परिवारों साथ मिलजुलकर दीपावली मनाई संजय सिंह ने कस्बा वासियों के के दिलों से पुलिस के खिलाफ भरे डर को दिलों से निकाल कर जनता के साथ मित्रता पूर्ण रवैया अपनाया दीपावली के शुभ अवसर पर बघौली चौकी पर तैनात अपने परिवार के साथ दीपावली ने मनाने के गम को भूल कर गरीब और ऐसहाय ओर पुलिस स्टाफ के लोगों के साथ मिलजुलकर दीपावली मनाई सभी क्षेत्र वासियों को दीपावली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी दीपावली के शुभ अवसर पर गरीब व असहाय लोगों को मिठाइयां वितरित की इस बात को लेकर बघौली क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है उन्होंने बघौली चौकी इंचार्ज संजय सिंह की सराहना की

