जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई, थाना पिहानी, ग्राम कुल्लही.
के शारदा नहर से फावड़े द्वारा बालू खनन की सूचना पर एसडीएम सदर द्वारा मौक़े पर पहुँचने पर आरोपियों द्वारा आक्रामक होकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रकरण विगत 9/10 दिसम्बर को मध्य रात्रि के क़रीब घटित उपरोक्त प्रकरण में 10 नामज़द और कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध तत्काल सुसंगत धाराओं 147, 148, 149, 186, 189, 332, 353, 307, 504, 506 IPC, 2/3 PDPP Act, 4/21 Mining Act* के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया। तदुपरांत, त्वरित कार्यवाही करते हुए *8 नफ़र आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है। शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीमें काम कर रही हैं।वहीं दूसरी तरफ़,* थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी की कार्यप्रणाली के संबंध में प्रारंभिक जाँच शुरू करते हुए सीओ सिटी से प्राप्त अंतरिम आख्या के आधार पर *हल्का प्रभारी SI Rajendra Prasad और बीट आरक्षी Susheel Patel को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।* जबकि नव नियुक्त थाना प्रभारी के संबंध में प्रारंभिक जाँच प्रचलित है
शीघ्र ही समस्त वैधानिक / विभागीय कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। किसी भी दोषी को क़तई बख्शा नहीं जाएगा।
