जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम में बिना रजिस्ट्रेशन के कई हास्पिटल पैथालाजी सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनके पास न तो प्रशिक्षित चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। फिर भी बुखार से लेकर आपरेशन तक का जिम्मा उठाकर मरीजों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं।बिलग्राम में बिना रजिस्ट्रेशन के कई हास्पिटल, पैथालाजी सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनके पास न तो प्रशिक्षित चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। फिर भी बुखार से लेकर आपरेशन तक का जिम्मा उठाकर मरीजों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं। ऐसा भी नहीं कि इन अस्पतालों के बारे में विभाग अनभिज्ञ हैं। क्योंकि की इनके बरदहस्त व मेहरबानी के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यूं तो नगर में सेकड़ो अस्पताल, पैथालाजी सेंटर पंजीकृत हैं। लेकिन इसके अलावा गांव से लेकर शहर तक कुकुरमुत्ते की तरह गली-गली में अस्पताल, पैथालाजी सेंटर व डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं और तो और कई ऐसे भी हैं, जो आगे मेडिकल की दुकान चला रहे हैं और पीछे दो कमरों में पूरा नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं। इन अस्पतालों में कोई डिग्री धारक चिकित्सक भी नहीं है। लेकिन हर तरह के मरीजों को भर्ती कर उनका आर्थिक शोषण के अलावा जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन अस्पतालों पर अक्सर मौत चिकित्सकों की लापरवाही से होने की बात को लेकर विवाद होता है, लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडा हो जाता है। अगर बिलग्राम की बात की जाए तो कुछ अस्पताल ऐसे भी खुले हैं जहां दवा के साथ गंडा ताबीज भी होता है किसके भरोसे चल रहे हैं यह अस्पताल या इनको बिलग्राम सीएससी अस्पताल का संरक्षण प्राप्त है क्या इन लोगों पर कार्रवाई होगी या ऐसे ही यह अपना धंधा चलाते रहेंगे और लोगों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे आखिर बिलग्राम के अधिकारी क्यों चुप रहते हैं

