जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ सपा नेता विवेक कुमार पटेल के समर्थकों ने 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। माधौगंज द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार ने लोगों से कहा कि प्रदेश की सरकारी कंपनियों को निजीकरण से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना बहुत आवश्यक है। कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हो तो सपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर विधनसभा भेजने का काम करना होगा। इसके लिए आपके सहयोग और समर्थन की जरूरत है। उन्होंने लोगों से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल का समर्थन करने की अपील की सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने शुक्लापुर भगत, रुईया, रमजानी पुरवा, चंदौली, उसराह, पिलखना, बरबटापुर, हैबतपुर, पुसेडा, बिराइचमऊ, बन्जारन पुरवा, नावपुरवा, खालेपुरवा, पसनेर, अलीगढ़, धनीगंज, बिरनी, बान, छिबरामऊ, जफरपुर मढ़िया, म्याऊरा आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर समाजवादी सरकार के समय प्रदेश में चलाईं गई योजनाओं के बारे में बताया। दौरान इकबाल अंसारी गुड्डू, शकील मास्टर, अमित गुप्ता, अनुज, युवजन सभा के जिला सचिव सूरज कश्यप, अभिनेन्द्र पटेल, गोपी द्विवेदी, मुकेश पाल, शौकत अली, मनोज कुमार, हरिराम यादव, विजय कुमार, चंद भान दिवेदी (बीडीसी ) नेता कृष्णपाल (बीडीसी), हाफिज खां, अखिलेश कुमार, सोमू पाल, राकेश कुमार, मधुर कुमार अग्निहोत्री, नन्हे खां, महिपाल सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
