गायिका लता मंगेशकर के निधन के कारण 06 फरवरी से 07 फरवरी 2022 तक दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जायेगाः-अविनाश कुमार
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार गायिका लता मंगेशकर के निधन के कारण 06 फरवरी 2022 से 07 फरवरी 2022 तक दो दिनों का राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा एवं कोई शासकीय समारोह नही होगा। इस सम्बन्ध में समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।