संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम नगर के मोहल्ला कासुपेट में भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद सैफ रिजवी के आवास पर एक मीटिंग क् आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद दानिश आजाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र मोहम्मद नईम खान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र मुजाबिर हुसैन जैदी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र सलाउद्दीन शेख , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुहाना जैन, जिला अध्यक्ष सरताज गुड्डू , जिला मंत्री आरिफ खान शानू , जिला मंत्री मोहम्मद अनवार , सभी की उपस्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों को आशीष सिंह आशु को पुनः विधायक बनाए जाने की अपील की ताकि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बने।इस मौके पर आरिफ खान सानू ने सपा बसपा पर जमकर हमला बोला और बताया है की सपा बसपा एक सिक्के के दो पहलू है भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है जब से एक भी दंगा नही हुआ है मुस्लिम समाज के लोगो से अपील करते हुए भाजपा विधायक आशीष सिंह आशु को पुनः विधायक बना कर विजय बनाए इस मौके पर प्रभारी विकास पाल ने बताया है की सपा बसपा की सरकारें रही है किसी ने आवास योजना गरीबो को नही मिली भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिला भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने आए सभी करकर्ताओं का आभार जताया सभी लोग जी जान से जुट कर भारती जनता पार्टी को मजबूत बनाए दुबारा भाजपा की सरकार बनाने का काम करे इस मौके पर सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे

