संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान के तहत नोडल शिक्षकों का अभिमुखीकरण सम्पन्न!

संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान के तहत नोडल शिक्षकों का अभिमुखीकरण सम्पन्न!

संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

टड़ियावां हरदोई -- जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर 28 मार्च सोमवार के दिन को खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० सत्य प्रकाश यादव के दिशा निर्देशन में संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला समन्वयक यूनीसेफ एम एम खान,संचारी एवं दस्तक अभियान नोडल अंकित एवं एम ओ डॉ महेंद्र सी एच सी टड़ियावां आदि लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग व आई सी डी एस विभाग का प्रमुख योगदान रहता है। विभिन्न विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देने का उद्देश्य यह है कि वह लोग अपने-अपने विद्यालय के बच्चों व उनके अभिभावको को इसके नियंत्रण हेतु जागरूक कर सके। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण व 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाकर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है। संचारी रोगों,इसको रोकने व इससे बचने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी नोडल शिक्षकों ने इसके सफल क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया। सभी ने अपनी-अपनी जिज्ञासाओं के बारे में पूछा व महवत्पूर्ण जानकारी साझा की।इस मौके पर एआरपी अभिषेक मिश्र,विवेक गुप्ता,बीना वर्मा व रुचि शुक्ला, अध्यक्ष उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ अनन्त राम पाण्डेय,अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ राघवेंद्र पांडेय समेत विभिन्न नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने