8 करोड़ की चोरी का खुलासा करने वाले थाना अध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने किया सम्मानित

जुगल किशोर ज्वैलर्स एंड बैंकर्स के यहां बेशकीमती आभूषण ,एवं आठ करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा करने वाले को मिला सम्मान
संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई लखनऊ अमीनाबाद के अंतर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स एंड बैंकर्स मैं सोने ,चांदी ,हीरे, आदि अन्य बेशकीमती आभूषण ,लाइसेंसी पिस्टल ,लगभग 8 करोड रुपए ,से अधिक की चोरी का अमीनाबाद प्रभारी अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया गया था और शत प्रतिशत माल बरामद किया गया जिसको लेकर पुलिस आयुक्त ध्रुव कांत ठाकुर द्वारा सफल गिरफ्तारी को लेकर टीम को ₹10000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी जिसके चलते आज पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा राजदेव मिश्रा प्रभारी निरीक्षक टडियावा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी बघौली मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने