उधारी के पैसे मांगने पर गुस्साए आरोपियों ने रामऔतार की लाठी डंडों से उतारा था मौत घाट

एसपी ने मामले का किया खुलासा दो अभियुक्ततो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बाग में 04 दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा। आरोपियों ने पैसे मांगने पर राम औतार की हत्या की थी। मृतक राम औतार ने अपनी बुआ के लड़के बड़कोनू से मांगकर आरोपियों को 05 हजार रुपये दिए थे। जिसमें आरोपियों ने 05 हजार की बजाय 5500 रुपये देने की बात की थी। आरोपियों मनोज व राजीव ने ₹3000 वापस कर दिए थे। जिसमें मृतक के 2150 रुपये बाकी थे, मृतक राम औतार ने जब अपने उधार के पैसे मांगे तो खुन्नस में आकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात वाले दिन आरोपी रानी बाग गए तो मृतक रामऔतार ने अपने उधारी के पैसे मांगे, इसी बात से नाराज आरोपियों राजीव व मनोज ने कहा कि ये बार-बार पैसा मांगता है। इसे मार दो, फिर राजीव व मनोज ने डंडे व ईंट से सिर कूचकर रामऔतार की हत्या कर दी। और हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा व ईंट झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गये। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सांडी तालाब के पास से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों की निशानदेही पर सांडी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व ईंट बरामद कर ली है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने