जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं तकनीकी सहायकों ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सेवकों का योजना से सम्बन्धित तकनीकी आधारभूत प्रशिक्षण विकास खण्डवार आयोजित कराया गयाः-आकांक्षा राना
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि जनपद में मनरेगा योजनान्तर्गत विकास कार्यों को गतिशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता तथा मॉडल स्टीमेट के आधार पर कार्यों में समरूपता प्रदान करने हेतु जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं तकनीकी सहायकों ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सेवकों का योजना से सम्बन्धित तकनीकी आधारभूत प्रशिक्षण विकास खण्डवार आयोजित कराया गया। इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर की तैनाती भी गयी। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को कैटल शेख बकरी शेड, वर्मी एवं नैडफ कम्पोस्ट पिट का निर्माणा मॉडल स्टीमेट के आधार पर करवाये। खण्डजा इण्टरलाकिक का निर्माण गुणवत्तापूर्वक कराने एवं कच्चे सम्पर्क मार्ग. सी०आई०पोर्ड, पाटर हार्वेस्टिंग के विभिन्न कार्य यथा तालाब मेडबन्दी कराने हेतु सूक्ष्म प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही माह की पहली तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन कराने, निधारित 07 रजिस्टर अद्यावधिक कराने, सतत रूप से प्रतिदिन समस्त ग्राम पंचायतों में कम से कम एक कार्य चलते रहने, सकिय जाबकार्ड धारकों की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने तथा 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य स्थल की मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम से उपस्थित दर्ज करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही मनरेगान्तर्गत ग्राम पंचायतों में स्थायी परिसम्पत्तियों का सृजन करने व उनकी नियमित समीक्षा के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में कुल 20 ग्राम पंचायत सचिव, 08 तकनीकी सहायक व 97 ग्राम रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सेवकों के विरुद्ध के कार्यवाही करने एवं कृत कार्यवाही से 03 दिन में अवगत कराने के निर्देश उपायुक्त श्रम रोजगार श्री प्रमोद सिह चन्द्राल एवं जिला विकास अधिकारी, अजय प्रताप सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी श्री गिरीश चन्द्र को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये।
-------------------------------------

