सम्मानित। एसपी राजेश द्विवेदी ने एएसपी व सीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एडीजी जोन लखनऊ की ओर से विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर एएसपी व सीओ को किया गया सम्मानित
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई। विधानसभा चुनाव-22 शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जनपदीय पुलिस के अधिकारियों को किया गया सम्मानित। एसपी राजेश द्विवेदी ने एएसपी व सीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एडीजी जोन लखनऊ की ओर से एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व सभी सीओ को प्रशस्ति पत्र एसपी को भेजा गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस कार्यालय में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हरियावां परशुराम सिंह, सीओ शाहाबाद विशाल यादव, सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी, सीओ हरपालपुर अशोक त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने सभी अधिकारियों को बेहतरीन कार्य के लिए सराहा, और अच्छे ढंग से कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

