थाना हरियावां पुलिस द्वारा दिनांक 04.04.2022 को न्यायलय परिसर में पेशी के दौरान फरार हुये 10,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त उपदेश कुमार मिश्रा को किया गिरफ्तार ।

न्यायालय से फरार ₹10 हजार रुपये 
के पुरुस्कार घोषित ईनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई। न्यायालय अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।शाहजहांपुर में चोरी के माल व चाकू के साथ पूर्व में आरोपी उपदेश मिश्रा शिब्बू गिरफ्तार किया गया था। चेकिंग के दौरान 04 अप्रैल 2022 को हरियावां पुलिस ने 315 बोर तमंचा मय एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी उपदेश मिश्रा शिब्बू पुलिस को चकमा देकर न्यायालय से फरार हो गया था। जिसमें एसपी राजेश द्विवेदी ने दो पुलिसकर्मियों इंद्रपाल सिंह व राजेश कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया था। इस मामले में उप निरीक्षक अविनाश कुमार की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने वांछित आरोपी उपदेश मिश्रा उर्फ शिब्बू पर ₹10000 का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियावां पुलिस जी-तोड़ मेहनत से लगी थी। मुखबिर की सूचना पर हरियावां पुलिस ने ग्राम जतुली गाँधी उपवन के पास से आरोपी उपदेश मिश्रा उर्फ शिब्बू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शातिर आरोपी उपदेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तथा आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ₹10 हजार का इनाम देकर पुरस्कृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने